मुजफ्फरनगर

शर्मनाक: महिला से कार में गैंगरेप, सड़क किनारे फेंककर फरार हुए आरोपी

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पांच लोगों ने महिला को कार में खींचकर दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2017, 9:09 AM IST
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. यूपी में इस समय डीजीपी के आदेश पर नारी सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण सप्ताह चल रहा है, जिसमें युवतियों व महिलाओं को सशक्त बनाने व अपनी सुरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। वहीं अभी भी महिलाओं पर अपराध काम होने का नाम नही ले रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर जनपद का है। जहां एक महिला का आरोप है कि उसके साथ 5 लोगों द्वारा कार में डालकर जबरदस्ती रेप किया गया और उसे गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया, लेकिन मारने में विफल होने के बाद महिला को सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है, जिसके मेडिकल जांच के बाद ही घटना का पता चल पाएगा।

दरअसल मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक महिला के साथ उस समय गैंगरेप जैसी दुस्‍साहसिक घटना को अंजाम दिया गया। जब वह अपनी मां को डाॅक्टर के यहां से दवा दिलाकर अपने घर वापस लौट रही थी। महिला का आरोप है कि जब वह डॉक्टर के यहां से अपने घर वापस लौट रही थी तो कार सवार 5 लोगों ने उसे अपनी कार में खींच लिया और बारी-बारी से रेप किया और इसके बाद में मुझे जान से मारने के लिए मेरा गला दबाया अपने इरादों में कामयाब न होने के पर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

सड़क पर चल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 100 पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां महिला का मेडिकल परिक्षण चल रहा है। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है, क्योंकि महिला का अपने ससुराल पक्ष से झगड़ा चल रहा है और महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर ही गैंगरेप का आरोप लगाया है। वहीं इस पूरे मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस और नई मंडी पुलिस कई घंटों सीमा विवाद में उलझी रही।

Published on: