मुजफ्फरनगर

शौच करने जंगल में गई युवती का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी

घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की।
2 min read
dead body
शौच करने जंगल में गई युवती का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी

मुजफ्फरनगर। जनपद को ओडीएफ फ्री (खुले में शौच मुक्त) में शामिल करने के दावे उस समय फेल हो गए, जब एक युवती को खुले में शौच जाने पर अपनी जान तक गवानी पड़ गई। दरअसल, जनपद के भोपा थाना क्षेत्र मे एक युवती का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि युवती गुरुवार से ही लापता थी। लगातार परिजन और ग्रामीण युवती को तलाश कर रहे थे। जिसका शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। मौका-ए-वारदात को देखने के बाद युवती से बलात्कार के बाद हत्या कर शव को पेड़ पेड़ से लटकाने की आशंका जाहिर की जा रही है। जिसे लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बहरहाल, पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि युवती कल जंगल में शौच के लिए गई थी। तभी से वह लापता थी। जिसके बाद परिजनों व ग्रामिणों ने उसकी तलाश की। जिसके बाद युवती का शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की। युवती के परिजन रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।

वहीं पुलिस युवती की हत्या पर संदेह जता रही है। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्तिथि स्पष्ट होगी। मृतका के पिता तिलक राम ने बताया कि उसकी बेटी कल दोपहर जंगल में शौच के लिए गई थी। उसका आरोप है कि उसकी नाबालिक बच्ची के साथ पहले बलात्कार किया गया। उसके बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। वहीं पुलिस इस पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Published on:
20 Jul 2018 03:30 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी