मुजफ्फरनगर

Big breaking: कबाड़ी की दुकान में जबर्दस्त विस्फोट से 4 की मौत, 3 लोग गंभीर घायल, इलाके में दहशत

मौके पर पहुंची एटीएस और ईडीएस की टीम, विस्फोट के कारणों की कर रही जांच।
2 min read
spot shop
कबाड़ी की दुकान में जबर्दस्त विस्फोट से 4 की मौत, 3 लोग गंभीर घायल, इलाके में दहशत

मुजफ्फरनगर। एक कबाड़ी की दुकान में अचानक हुए विस्फोट में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। आप को बता दे की घटना सोमवार सुबह पौने 10 बजे के करीब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क की है। जहां कबाड़ी की दुकान में स्क्रैप काटते समय अचानक विस्फोट हो गया।

धमाका इतना जबरदस्त था कि उसने दुकानदार सहित तीन लोगों के चिथड़े उड़ा दिए, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। जिनका जिला चिकत्सालय में उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। साथ ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

साथ ही पुलिस के आलाधिकारी और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। हलांकि अभी तक विस्फोट के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाने के कच्ची सड़क का मामला है।

यहां निसार नाम का कबाड़ी किसी चीज से छेड़छाड़ कर रहा था, उससे यहां धमाका हुआ है। अब तक की जानकारी के अनुसार विस्फोट में चार लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग घायल हैं। मेरठ से एटीएस, ईडीएस और आर्मी की टीम आई है। टीम द्वारा जांच की जाएगी कि किस तरह का एक्सप्लोसिव था,जिससे विस्फोट हुआ। घटना के बाद डीआईजी सहारनपुर शरद सचान भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल बम निरोधक दस्ता विस्फोटक की जांच कर रहा है।

Updated on:
25 Jun 2018 03:26 pm
Published on:
25 Jun 2018 03:17 pm