मुजफ्फरनगर

सहारनपुर के साथ अब मुजफ्फरनगर व बिजनौर से भी दिखा हिमालय और शिवालिक की पहाड़ियों का मनोरम दृश्य

Highlights - सहारनपुर से तीसरी बाद स्‍पष्‍ट दिखीं हिमालय की चोटियां - मुजफ्फरनगर से दिखी शिवालिक पर्वत श्रृंखला - बिजनौर के नगीना और चांदपुर से शिवालिक पर्वत श्रृंखला देखी गई
2 min read
mountain.jpg

मुजफ्फरनगर. लॉकडाउन के बीच वायु प्रदूषण लगातार गिर रहा है। इसके चलते जहां सबसे पहले सहारनपुर से हिमालय की चोटियां साफ नजर आ रही थीं। वहीं अब मुजफ्फरनगर और बिजनौर से भी हिमालय व शिवालिक पर्वत श्रृंखला साफ दिखाई देने लगी है। आंधी-बारिश के बाद रविवार को यह नजारा मुजफ्फरनगर और बिजनौर से भी कैमरे में कैद किया गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि ये पर्वत श्रृंखला कौन सी हैं।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के चलते सहारपुर से हिमालय की चोटियां साफ नजर आ रही हैं। अब इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर में वन विभाग की हैदरपुर झील के नजदीक रविवार को बारिश के बाद शिवालिक पर्वत श्रृंखला साफ-साफ नजर आ रही थीं। वहीं, जानसठ थाना क्षेत्र से कोटद्वार की चोटियाें का नजारा देखने को मिला है। बता दें कि जानसठ से कोटद्वार की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि ये कौन सी पर्वत श्रृंखला है। इसी तरह बिजनौर के नगीना और चांदपुर से कालागढ़ की शिवालिक पर्वत श्रृंखला देखी गई है। यहां से कालागढ़ की दूरी 60 किलोमीटर है।

एक आईएफएस अधिकारी ने हिमालय की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए बताया है कि अब हिमालय की बर्फीली पर्वत श्रृंखलाएं स्पष्ट दिखाई देने लगी हैं। साथ ही बिजनौर और मुजफ्फरनगर से भी शिवालिक पर्वत श्रृंखला नजर आ रही है।

बता दें कि यह तीसरी बार है जब मौसम साफ होने पर सहारनपुर से हिमालय की चोटियां नजर आई हैं। फोटोग्राफी के शौकीन बाजोरिया रोड निवासी डाॅ. विवेक बनर्जी कहते हैं उन्होंने अपने घर की तीसरी मंजिल से खुद नार्थ-ईस्ट दिशा में चमकती हुई इन पहाड़ियों को अपने कैमरे में कैद किया है।

Published on:
11 May 2020 12:05 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी