दरअसल, उपजिला अधिकारी सदर आईएएस प्रवीण कुमार, तहसीलदार प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा राजस्व कार्याें और क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने के उद्देश्य से टीम के साथ घूम रहे थे। इस दौरान उन्हें मोहल्ला अजीतपुर में एक जनरल मर्चेंट दुकान खुली नजर आई। इस दौरान उन्होंने दुकानदार प्रदीप से देर रात तक दुकान खोलने का कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बोल पाया। अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन-3 में केवल शाम सात बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति है।