18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Deoband: मंदिर में कान्हा के दर्शन को पहुंचीं दो मोरनी

Highlights घनी आबादी के बीच में है ठाकुर जी का राधा बल्लव मंदिर मंदिर में मोरनियों का आना नगर में चर्चा का विषय बना लॉकडाउन के चलते काफी समय से बंद हैं मंदिर के द्वार
2 min read
Google source verification
img-20200510-wa0173.jpg

Deoband

देवबंद। कोरोना वायरस की महामारी के चलते पूरे देश मे लॉकडाउन है। इसकी वजह से सभी धार्मिक स्थल बंद हैं। सभी भक्त अपने—अपने घरों में ही पूजा कर रहे हैं। रविवार को देवबंद में राधा बल्लव मंदिर में दो मोरनियां पहुंच गईं। यह नजारा सोशल मीडिया पर लोगों ने देखा तो नगर में चर्चा का विषय बन गया।

वीरान पड़े हैं धार्मिक स्थल

लॉकडाउन के चलते मंदिर के कपाट बंद हैं। सरकार की तरफ से सभी लोगों को हिदायत दी गई है कि सभी लोग अपने—अपने घरों मे रहें। लॉकडाउन के चलते मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे सहित सभी धार्मिक स्थलों के कपाट बंद होने की वजह से वीरान पड़े हुए हैं। ऐसे में मंदिर में मोरनियों का आना माना जा रहा है कि ये भगवान के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंची थीं। दोनों मोरनियां घनी आबादी वाले क्षेत्र राधा बल्लव मन्दिर मे पहुंची थीं।

ठाकुर जी के मुकुट में होता है मोर का पंख

काफी देर तक मोरनी मंदिर के प्रांगण में और छत पर घूमती रहीं। इनके घूमने का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। मंदिर के पुजारी नीरज गोस्वामी ने बताया की ठाकुर जी के मंदिर में दो मोरनी उड़कर आ गई थीं। जब उन्होंने उन्हें करीब से देखा तो पता चला कि दोनों मोरनी थीं क्योंकि मोर के पंख लम्बे होते हैं। दोनों पहले छत पर उतरीं। इसके बाद दोनों मंदिर प्रांगण में आ गईं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते मंदिर के द्वार सभी के लिये बंद हैं। भक्तगण नहीं आ रहे हैं। वे रोज ठाकुर जी की सेवा कर रहे हैं। मोर ठाकुर जी का प्रिय पक्षी है। उनके मुकुट पर हमेशा मोर का पंख होता है।