मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar: नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप की घटना से हड़कंप, हिंदू संगठन ने थाने में किया हंगामा

मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय लड़की को अगवा कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप, मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव का माहौल।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2021, 11:18 AM IST
Feature image

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरनगर. इन दिनों कहीं धर्म परिवर्तन तो कहीं लव जिहाद के साथ रेप और गैंगरेप की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामला मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र का है। जहां एक गांव निवासी 15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने में एकत्रित हो गए और हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी कि 22 जुलाई को दो युवक बाइक पर सवार होकर उनके गांव आए थे और उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बिठाकर मेरठ के दौराला मेले ले गए। पीड़िता के अनुसार, गांव मीठापुर निवासी फरमान और वसीम ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे बदहवास हालत में थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र के ही तिगाई मोड़ पर छोड़कर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने खतौली थाने में धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो आरोपियों को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

अब तक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में इन दिनों लव जिहाद धर्मांतरण रेप और गैंगरेप के मामलों में इजाफा हो रहा है, जो चिंता का विषय है।

Published on: