मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर: हिंदू-मुस्लिम संघर्ष के बाद भाजपा सांसद संजीव बालियान ने गांव में की पंचायत और दी यह चेतावनी, देखें वीडियो

भाजपा सांसद संजीव बालियान के सामने पीड़ित लड़कियों में ने रोकर बयां की आपबीती।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 10:42 AM IST
sanjeev baliyan
मुजफ्फरनगर: हिंदू-मुस्लिम संघर्ष के बाद भाजपा सांसद संजीव बालियान ने गांव में की पंचायत और दी यह चेतावनी

मुज़फ्फरनगर। जिले के पुरबालियान गांव में हुए हिंदू-मुस्लिम समुदाय में संघर्ष के बाद गांव में राजनीति गर्मा गयी है, जिसके बाद शनिवार को गांव में भाजपा सांसद संजीव बालियान पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले पीड़ित के घर पहुंचकर उनका हालचाल पूछा और फिर गांव के एक मंदिर में पंचायत कर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में ऐलान किया।

संजीव बालियान ने ऐलान कर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने किसी की बहू-बेटी की तरफ आंख उठाई तो आंख ठीक नहीं रहेगी। वहीं संजीव बालियान ने पीड़ितों को आश्वाशन दिया कि मैं उन लोगों का इस गली से निकलना भी बन्द करा दूंगा। वहीं पीड़ित लड़कियों ने अपने ऊपर हुए अत्यचार की कहानी बताई। दरअसल जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना मंसुरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान में 21 अगस्त को बच्चों के खेलने को लेकर हुए हिंदू-मुस्लिम संघर्ष के बाद भाजपा सांसद संजीव बालियान गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

इसके बाद गांव में एक पंचायत की गई, जिसमें गांव के एक हिंदू समुदाय के सेकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस पंचायत में संजीव बालियान ने खुले मंच से पंचायत में ऐलान किया कि गांव में अगर किसी व्यक्ति ने बहू-बेटी की तरफ आंख उठाई तो आंख ठीक नहीं रहेगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर तुम लोगों ने कार्रवाई नहीं की तो तुम्हारे और भाई भी हैं वे करेंगे।

वहीं संजीव बालियान ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि इस गली से निकलना भी बन्द करा दूंगा। वहीं पीड़ित लड़कियों ने अपने ऊपर हुए अत्याचार की कहानी बताई । दरअसल बच्चों में हुए झगड़े के बाद आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू समुदाय के युवक बालकिशोर के घर धावा बोल दिया और उसके परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की।

Updated on:
26 Aug 2018, 10:42 AM IST
Published on: