27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव के लिए एक और पार्टी की तैयारी, भाजपा-कांग्रेस को देगी टक्कर

किसान संघर्ष समिति के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया आयोजन

2 min read
Google source verification
mp assembly elections 2019 latest news

आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी किसान संघर्ष समिति

मुलताई. आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमुख दलों के साथ किसान संघर्ष समिति ने भी चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। उक्त निर्णय किसान संघर्ष समिति की बैठक में डा.सुनीलम सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में लिया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन पर श्रद्धांजली भी अर्पित की गई। गुरूवार स्टेशन रोड स्थित किसान संघर्ष समिति के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें टंटी चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए, बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसंस भी मैदान में अपना प्रत्याशी उतारेगी। इस संबंध में किसान संघर्ष समिति के डा.सुनीलम ने बताया कि चुनाव में प्रत्याशी के नाम पर विचार करने के लिए गांव-गांव में किसान महापंचायत का भी आयोजन होगा। उन्होने बताया कि विगत 20 वर्षों से पूरे क्षेत्र में किसान संघर्ष समिति सक्रिय है तथा किसानों की समस्याओं तथा हितों के लिए संघर्षरत भी है।
सुनीलम ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाला ऐसा प्रत्याशी होना चाहिए जो किसानों के हक की लड़ाई लड़कर किसानों को न्याय दिला सके। इसी तारतम्य में परमंडल तथा सांईखेड़ा में बैठकों का आयोजन भी किया गया। किसान संघर्ष समिति के डा.सुनीलम ने जन आंदोलन मंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि जन आंदोलन मंच सभी पार्टियों का साझा मंच है लेकिन रेल रोको आंदोलन में ऐसा प्रतीत हुआ कि जन आंदोलन मंच कांग्रेस का प्रचार कर रहा है । इसके लिए उन्होने जनमंच के अध्यक्ष रवि यादव यादव को नसीहत देते हुए कहा कि मंच का उपयोग किसी पार्टी विशेष के लिए नही होना चाहिए यह सुनिश्चित करना जरूरी हो गया है।

संगठन को मजबूत बनाने ली बैठक
सारनी. पाथाखेड़ा के शिवाजी नगर में ठेका मजदूर संघ को मजबूत बनाने संघ के पदाधिकारियों ने युवा बेरोजगारों की बैठक ली और संघ की रीति-नीति से अवगत कराया। पॉवर इंजीनियर्स एण्ड एम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रचार सचिव सुनील सरियाम, ठेका मजदूर संघ के अध्यक्ष राकेश नामदेव ने बताया बैठक का आयोजन हनुमान मंदिर प्रांगण में हुई। जहां पर नगर के युवाओं ने संघ के पदाधिकारियों को बेरोजगारी की समस्या से अवगत कराया। जिस पर संघ के प्रमुख नेता ने उन्हें रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया। संघ के प्रफूल मोहबे ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में बैठक कर बेरोजगार युवाओं का डाटा तैयार कर रोजगार उपलब्ध कराने पहल की जाएगी। इस मौके पर महामंत्री दीपक भूमरकर, प्रचार सचिव प्रफुल मोहबे, अजीत कुशवाहा, पप्पू धाड़से, दम्मू पवांर उपस्थित थे।