मुजफ्फरनगर

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को सड़क पर गिरा-गिराकर पर पीटा, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Highlights: -मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र का है -पुलिस ने एक आरोपी कोे गिरफ्तार कर लिया है -अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
screenshot_from_2021-03-25_14-28-47.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर। जनपद में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दबंगई दिखाते हुए सरेराह एक युवक की जबरदस्त पिटाई कर दी। फिर उसे छोड़कर फरार हो गए। घटना का पूरा नजारा पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं घटना के बाद पीड़ित युवक किसी तरह थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा जारी है।

दरअसल, मामला थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है। जहां देवी मंदिर के निकट शशांक नाम का एक युवक किसी काम से जा रहा था। तभी 6 से 7 की संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने पीड़ित युवक शशांक को बुरी तरह से गिरा गिराकर पीटा।

घटना का यह पूरा नजारा एक स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं घटना के बाद पीड़ित युवक ने बुढ़ाना कोतवाली में पहुंचकर आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। सीओ विनय गौतम का कहना है कि पूरे मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल कर रहे हैं। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
25 Mar 2021 02:36 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी