नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने दिल्ली से सटे नोएडा बॉर्डर पर गुरुवार से एक बार फिर से कोरोना की रैंडम जांच की जाएगी, ताकि पॉजिविटी रेट का आंकलन किया जा सके। इसके लिए कहीं पर भी बॉर्डर बंद नहीं किया जाएगा और ना ही ट्रैफिक रोका जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी कैंप ऑफिस आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेरेंस में डीएम सुहास एल. वाई ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि त्यौहारों को लेकर किसी भी आयोजन पर कोई रोक नहीं रहेगी। कितने लोग इकट्ठा हो, इस पर भी कोई रोकटोक नहीं होगी। लेकिन आयोजन से पहले अनुमति लेनी होगी। सेल्फ रेगुलेशन पर जोर होगा, फिलहाल मास्क पर चालान पर जोर नहीं, लोगों से अपील है कि कोविड नियमों का पालन करें।