मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में चल रहा था हुक्का बार, छापेमारी में मिले कई तरह फ्लेवर, देखें वीडियो

नई मंडी में चल रहा था हुक्का बार पुलिस काे मिली थी शिकायत आधी रात के हुई छापेमारी

less than 1 minute read
hukka_bar.jpg
hukka

मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar) बड़े शहरों की तर्ज पर अब छोटे शहरों में भी हुक्का बार चलने लगे हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस (muzaffarnagar police) ने हुक्का बार ( hukka bar ) में छापेमारी की है।

थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक हुक्का बार पर छापेमारी की जिसमें हुक्का बार चलाने वाले तीन लोगों को काे ग्राहकों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से पांच हुक्के व कई प्रकार का अलग-अलग फ्लेवर व तम्बाकू व 1500 रुपए की नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार यह हुक्का बार पिछले काफी समय से पुलिस की नाक के नीचे संचालित हो रहा था, जिसमें पुलिस ने शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।

मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है जहां क्षेत्राधिकारी नई मंडी धनंजय कुशवाहा को मुखबिर द्वारा भोपा रोड पर एक हुक्का बार संचालित होने की जानकारी मिली थी। सीओ ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी करते हुए करते हुए हुक्का बार में काम कर रहे तीन युवकों अनमोल, सुनील व आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से दो ग्राहकों को गिरफ्तार किए हैं। माैके से पांच हुक्के, कई तरह के तंबाकू के फ्लेवर और 1400 रुपये की नकदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी एक युवक इस हुक्का बार को संचालित कर रहा था।

Updated on:
13 Sept 2020 06:24 pm
Published on:
13 Sept 2020 06:20 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा