मुजफ्फरनगर

मजदूर ने मांगे तीन सौ रुपये तो होटल मालिक ने उठा लिया ये खाैफनाक कदम

पुलिस की टीमों ने शुरू की छापेमारी

2 min read
rampur news
मजदूर ने मांगे तीन सौ रुपये तो होटल मालिक ने उठा लिया ये खाैफनाक कदम

रामपुर।यूपी के रामपुर जिले में महज तीन सौ रुपये के लिए एक होटल मालिक ने मजदूर के साथ एेसा काम कर दिया।जिसे जानकर सब लोग दंग रह गये। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मालिक समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गर्इ है।

यह है पूरा मामला

घटना मिलक खानम के हजीरा गाओं की है। यहां तिराहे पर एक होटल में मुश्तफा उर्फ कुन्नू काम साफ-सफार्इ का काम करता था। एक दिन अचानक ही होटल मालिक ने मुस्तफा को अपने होटेल से काम करने को मना कर दिया। साथ ही उसे कहीं आैर काम तलाशने के लिए कह दिया। इस पर मजदूर ने होटल मालिक से अपनी मजदूरी के तीन सौ रुपये की मांग की। आरोप है कि इस बात भड़के होटल मालिक ने मजदूर को तीन सौ रुपये देने की जगह उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।

मुकदमा दर्ज कर आरोपी होटल मालिक की तलाश जारी

वहीं वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि मृतक परिवार की तहरीर पर होटल स्वामी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। तीनो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है। लगातार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। तीन सौ रुपये कि मजदूरी मांगने को लेकर कत्ल हुआ है।

Published on:
22 Jul 2018 12:19 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा