मुजफ्फरनगर

पहले गरीब परिवार का हड़प लिया घर, फिर बेटी को भी बनाया हवश का शिकार

घर और आबरू दोनों चले जाने से परेशान युवती लगा रही पुलिस के चक्कर पर नहीं हो रही कोई कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 5:26 PM IST
rape victim
पहले गरीब परिवार का हड़प लिया घर, फिर बेटी को भी बनाया हवश का शिकार

मुजफ्फरनगर. एक व्यक्ति द्वारा एक गरीब युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ 3 महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता अपने दिव्यांग पिता के साथ आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के चक्कर लगा रही है। मगर बेटी बचाओं और बेटी पड़ाओं का नारा देने वाली योगी सरकार की पुलिस मामले में कोई रुचि नहीं ले रही है। पीड़िता का आरोप है कि वह बहुत गरीब परिवार से है। आरोपी ने पहले उनका मकान खरीदा, जिसके पैसे भी उसने नहीं दिए और उसके बाद मकान के पैसे देने का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया और 3 महीने तक उसे शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। पीड़िता अपने बेघर हुए पिता और अपने साथ हुए दुष्कर्म को लेकर आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कर रही है।

दरअसल, मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां गांव सरवट निवासी खुर्शीद ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए शाहिद पुत्र मेहरबान के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी शाहिद ने कुछ दिन पहले उनका मकान खरीदा था, जिसके पैसे भी उसने पीड़ित को नहीं दिए। घर कब्जाने के बाद इस गरीब परिवार की गरीब बेटी पर भी आरोपी की नजर गड़ गई। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी को मकान के पैसे देने का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया और उसे नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्धावाला में रखकर उसके साथ 3 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे शादी का झांसा भी देता रहा। मगर जब पीड़िता ने आरोपी से निकाह करने की बात कही तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया जिसके बाद पीड़ित युवती ने पूरा मामला अपने पिता को बताते हुए आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। मगर पिछले 2 दिन से पीड़िता शहर कोतवाली के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी फरियाद पुलिस सुनती नजर नहीं आ रही है। पीड़िता का कहना है कि एक तरफ आरोपी ने उन्हें बेघर कर दिया और उसके पैसे भी नहीं दिए। पैसे के नाम पर उल्टा उसकी इज्जत लूट ली। पीड़िता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। मामले की जानकारी एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मांगी तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई की बात कही है, लेकिन कार्रवाई कब होगी इसका कोई पता नहीं है।

Updated on:
25 Sep 2018, 5:26 PM IST
Published on: