मुजफ्फरनगर

बीजेपी सरकार की बढ़ी मुसीबत, एक बार फिर किसानों ने भरी हुंकार

शुगर मिल नहीं चलने से किसानों का फूटा गुस्सा, जिलाधिकारी कार्यालय में भर दिया गन्ना  
2 min read
ganna
बीजेपी सरकार की बढ़ी मुसीबत, एक बार फिर किसानों ने भरी हुंकार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में चीनी मिलों में पेराई सत्र चालू ना होने की वजह से एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठा लिया है। इसी के तहत भारतीय किसान यूनियन ने कलैक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार धरना शुरू कर दिया है। किसानों का ये धरना रात भर जारी रहा।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में शुगर मिल ना चलने के कारण गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन एक बार फिर सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना भरकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर गन्ना भर दिया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कई दौर में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता हुई तो भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत कलेक्ट्रेट में लाया गया, गन्ना तोलने को लेकर अड़ गए जिसके बाद प्रशासन किसानों का गन्ना खरीदने को मजबूर हुआ। लेकिन उसके बावजूद किसान शुगर मिल चलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे रहे। इतनी ही नहीं यह धरना रात में भी बदस्तूर जारी है जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत वह जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट में डटे रहे कलेक्ट्रेट में ही किसानों ने।

राम में किसानों ने वहीं खाना बनाया और खाया भी। भारतीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि उनकी फिलहाल एक ही मांग है के शुगर मिल चल बाय जाए। जब तक प्रशासन शुगर मिल नहीं चलाता तब तक किसान धरने पर बैठे रहेगे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि किसान और भी गन्ना लेकर आएंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि अगर मिल नहीं चली 30 अक्टूबर को किसान हाईवे पर गन्ने के ट्रैक्टर ट्रॉली ले जायेंगे और हाईवे को जाम कर देंगे। वहीं जिलाधिकारी कार्यालय में गन्ना होने के कारण जिलाधिकारी शुक्रवार को अपने कार्यालय में नहीं बैठ सके।

Published on:
27 Oct 2018 09:47 am
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी