मुजफ्फरनगर

अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के साथ बलात्कार, सपा नेता पर आरोप

बलात्कार के बाद एक साल तक ब्लैकमेल करने का आराेप सपा नेता समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़िता के अश्लील फोटो के आधार पर ब्लैमेलिंग
less than 1 minute read
muzaffarnagar
rape

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फनरगर ( Muzaffarnagar ) अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के साथ बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है। पीड़िता ने रिश्ते के अपने फूफा जकी व एक महिला सहित 4 लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस का तहरीर दी है। इस मामले में समाजवादी पार्टी का नेता व पूर्व प्रधान गांव सरवट निवाासी इंतजार त्यागी पर बलात्कार और ब्लैक मेलिंग का आरोप हैं। पुलिस ने सपा नेता समेत समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र गांव सरवट का है. जहां एक अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने अपने ही रिश्तेदार मोहम्मद जकी व समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व प्रधान इंतजार त्यागी और उसके भाई रिजवान त्यागी के साथ एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि कुछ वर्ष पूर्व जब महिला खिलाड़ी पूर्व प्रधान सरवट इंतजार त्यागी के घर किसी काम से गई थी तभी महिला खिलाड़ी के साथ आरोपी ने तमंचे के बल पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने महिला खिलाड़ी के अश्लील फोटो मोबाइल में कैद कर लिए तभी से आरोपी महिला खिलाड़ी को उसके अश्लील फोटो बाल करने की धमकी देकर महिला खिलाड़ी का शारीरिक शोषण करता चला रहा था। शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर पीड़ित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलात्कार के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Published on:
14 Dec 2020 10:19 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी