मेरठ पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi news in hindi ) के भाषण का सार कुछ ऐसा ही था। उनका भाषण और भाजपा पदाधिकारियों ( Meerut BJP Leader ) के साथ बैठक पंचायत चुनाव पर अधिक फोकस रही। मेरठ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi aditya nath cm yogi ) ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव ( BJP panchayat elections ) में परचम लहराने का भी मंत्र दिया। सीएम ने रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी ने पंचायत चुनाव की चर्चा के साथ ही कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव-22 की तैयारी में जुट जाने के भी दिशा निर्देश दिए। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के सीनियर नेताओं का मेरठ सहित पूरे वेस्ट यूपी का दौरा लगातार जारी है। इसके साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव को फिर से साधने की तैयारी है।