मुजफ्फरनगर

2017 में इस वजह से हुई थी अखिलेश यादव की हार, अब हुआ बड़ा खुलासा!

2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। जबकि भाजपा को यहां ऐतिहासिक जीत हासिल हुई।
2 min read
akhilesh
2017 में इस वजह से हुई थी अखिलेश यादव की हार, अब हुआ बड़ा खुलासा!

मुजफ्फरनगर। 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। जबकि भाजपा को यहां ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। उस दौरान यह चर्चाएं थी कि इन चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं होगा और प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनेगी। हालांकि भाजपा ने एक बड़ी जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाई। जिसके बाद से ही सभी राजनीतिक पार्टियां हार के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इसी बीच अखिलेश यादव की हार का कारण सामने आ रहा है। वो भी एक गीत के द्वारा।

दरअसल, हरिद्वार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में एक ऐसा ही गाना डीजे पर बज रहा है जिसमें 2017 में अखिलेश यादव की हुई हार का कारण बताया जा रहा है। यूं तो हर साल नए-नए गाने आते हैं जो कांवड़ यात्रा में चलने वाले डीजे पर अक्सर सुने जाते हैं। मगर इस साल एक गाना ऐसा भी आया है जिसके बोल बता रहे हैं कि आखिर कैसे अखिलेश यादव की हार हुई।

इस गाने में कटाक्ष करते हुए 2016 में कावड़ मेले में डीजे पर रोक के फैसले के विरोध की बात खूब सूर ताल देकर कही गई है। जिसमे कहा गया है ( अखिलेश ने हुक्म सुनाया था, डीजे पर बैन लगाया था, 2017 के इलेक्शन में भोलो ने इसे हराया था...)। बता दें कि 2016 में सपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिससे लोगों में काफी रोष था। अब इस गाने के माध्यम से ये कहा गया है कि डीजे पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के कारण ही लोगों ने उन्हें हराया है।

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी कावड़ियों का सबसे फेमस गाना चल रहा है। जिसमें कांवड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी को हीरो बनाया है और यह गाना कांवड़ में चलने वाले ज्यादातर DJ पर सुनने को मिल रहा है। यही नहीं, कांवड़ यात्रा देखने आए लोग भी इस गाने को गुनगुनाने लगते हैं। गाने के बोल हैं ‘DJ बजवा दिये योगी ने, रंग जमा दिया योगी ने…’।

Updated on:
05 Aug 2018 01:15 pm
Published on:
05 Aug 2018 01:04 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी