मुजफ्फरनगर

महिला ने पहले पति से किया झगड़ा और चली गई कमरे में, दरवाजा खुला तो निकल गई चीख

Highlights: -महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या -पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा -मृतका के ससुर को हिरासत में लिया गया
2 min read
f81d6f84ebc245aba0a40fe3bb7518a6.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर में उस समय कोहराम मच गया जब एक विवाहिता अपने कमरे में लगे पंखे लटकी मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका की अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी और जिसके बाद रात में सोने चली गई। सुबह जब देखा तो महिला का शव घर में पंखे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतका के ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी इमरान की पुत्रवधु अमीर जहां पत्नी उसमान का शव सोमवार की सुबह कमरे में पंखे पर लटका हुआ मिला। जैसे ही परिजनों ने मृतका को पंखे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतका और उसके पति के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद बीती रात महिला अपने कमरे में अकेली ही सो रही थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज और मामले की छानबीन में शुरू कर दी । पुलिस ने इस संबंध में मृतका के ससुर इमरान तथा पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

एसपी सिटी सतपाल अंतिल के अनुसार मृतका के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पहले तो मृतका के ससुराल व मायके के पक्ष के लोग उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार ही नहीं थे, बाद में पुलिस के समझाने पर वह पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

Updated on:
21 Jul 2020 04:23 pm
Published on:
21 Jul 2020 04:21 pm
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप