सांसद हाजी फज़लुर्रहमान ने केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन को पत्र में लिखा कि, वैश्विक महामारी Covid-19 में भारत सरकार की तरफ से लगाये गए लॉकडाउन मैं और मेरा परिवार ज़रूरतमन्दों की खिदमत करते हुए कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। जिसके उपरान्त हमें शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती किया गया था। यहां सांसद ने कोरोना ( Corona virus) से जंग जीती और वह घर लाैट आए।