नोएडा ( noida crime news) सेक्टर 63 के पास बाइक चोर गिरोह के सदस्यों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा दे कर फरार होने में सफल हो गया। घायल बदमाश की पहचान यूनुस के रूप में हुई। पुलिस ने घायल यूनुस को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।