मुजफ्फरनगर

महिला ने एक साथ दिया इतने बच्चों को जन्म, अब हर तरफ हो रही चर्चा

Highlights -मामला जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी का है -मोहल्ला लोकुपुरा उत्तरी में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया -जिसमें एक बेटा और 2 बेटियां शामिल हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2020, 6:10 PM IST
screenshot_from_2020-03-11_18-07-59.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में उस समय कोतुहल का विषय बन गया जब एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला ने जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन के बाद 3 बच्चों को जन्म दिया। जिसमें 1 बेटा और 2 बेटी हैं। प्रसव के बाद बच्चे व महिला दोनों ही सुरक्षित हैं, हालांकि तीनों नवजात शिशुओं के कमजोर होने और सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें नर्सरी में रखा गया है। उधर, महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने का मामला जनपद में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, मामला जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी का है। जहां मोहल्ला लोकुपुरा उत्तरी में एक महिला ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म देकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। जिसमें एक बेटा और 2 बेटियां शामिल हैं। जन्म देने वाली महिला का नाम संजू उर्फ़ आंचल है।

बताया जा रहा है कि संजू का ये पहला प्रसव है। परिवार में तीन बच्चों के जन्म से खुशी का माहौल है। वहीं ग्रामीणों में ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है। संजू का पति संजय पाल मज़दूरी का कार्य करता है और सीमित आमदनी के बावजूद संजय ने पत्नी के इलाज में कोई कसर बाकी नहीं रखी।

Updated on:
11 Mar 2020, 6:10 PM IST
Published on: