मुजफ्फरनगर

धन-बल का नहीं चला दांव, इस लखपति प्रत्याशी ने अपने से 32 गुना ज्यादा संपत्ति वाले प्रतिद्वंदी को दी करारी शिकस्त

चुनाव में इस प्रत्याशी के काम नहीं आया करोड़पति होना
2 min read
Byelection result in UP
धन-बल का नहीं चला दांव, इस लखपति प्रत्याशी ने अपने से 32 गुना ज्यादा संपत्ति वाले प्रतिद्वंदी को दी करारी शिकस्त

शामली। कैराना उपचुनाव की मतगणना के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दो माह से जारी राजनीतिक सरगर्मियां समाप्त हो गईं। इस इलाके में भाजपा के कद्दावर नेता हुकुम सिंह का राज था, लेकिन फरवरी माह में उनकी बीमारी के चलते मौत हो गई। जिसके बाद कैराना लोकसभा सीट के लिए 28 मई को उपचुनाव में मतदान हुआ था।

इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 44618 वोट से हार का सामना करा पड़ा है। भाजपा की आेर से सहानुभूति का लाभ लेने के लिए हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को कैराना के पूर्व सांसद मुन्नवर हसन की पत्नी आैर RLD प्रत्याशी तबस्सुम हसन के सामने चुनाव मैदान में उतारा गया। वह मृगांका सिंह, जो संपत्ति के मामले में रालोद प्रत्याशी तबस्सुम से काफी अागे हैं। तबस्सुम हसन से चुनाव हार गईं। आइए आपको बताते हैं कि मृगांका सिंह व रालोद सांसद तबस्सुम हसन के पास कितनी संपत्ति है?

मात्र लखपति हैं, रालोद सांसद तबस्सुम हसन
अगर कैराना की नवनिर्वाचित रालोद सांसद तबस्सुम हसन की संपत्ति की बात करें तो उनके पास एक करोड़ रुपए की भी प्राॅपर्टी नहीं है। नामांकन के समय इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट में तबस्सुम के पास अचल संपत्ति मात्र 96,50000 रुपए की है। जबकि चल संपत्ति की बात करें तो कुल 6505160 लाख रुपए है। जिसमें 50 हजार रुपए कैश है। वहीं अगर गहनों की बात करें तो उनकी कीमत भी 3,20,000 रुपए है। एफिडेवि़ट के अनुसार तबस्सुम के बैंक खातों में 61,35,160 रुपए हैं।

32 गुना ज्यादा है तबस्सुम हसन की प्रतिद्वंदी मृगांका सिंह की दौलत
वहीं कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं मृगांका सिंह की संपत्ति की बात करें तो तबस्सुम के मुकाबले उनके पास 32 गुना ज्यादा दौलत है। मृगांका सिंह के पास तबस्सुम के मुकाबले 3 गुना ज्यादा नकदी है यानी डेढ़ लाख रुपए है। जिसका जिक्र उन्होंने नामांकन के दौरान दिए एफिडेविट में किया है। जबकि उनके पास ज्वैलरी भी 13 लाख रुपए की है।

बैंक-बैलेंस के मामले में भी मृगांका सिंह रालोद सांसद से कहीं ज्यादा आगे हैं। उनके बैंक में 87,70,509 रुपए हैं। जबकि अचल संपत्ति की बात करें तो तबस्सुम के मुकाबले 32 गुना से भी ज्यादा है। मृगांका सिंह के पास 32.35 करोड़ की प्राॅपर्टी है। कैराना लोकसभा सीट पर गुरुवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से लेकर आखिर तक रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए रखी। जो उनकी जीत का कारण बनी और तबस्सुम हसन अब कैराना लोकसभा सीट की नवनिर्वाचित रालोद सांसद बन गईं।

Updated on:
31 May 2018 05:27 pm
Published on:
31 May 2018 05:27 pm