मुजफ्फरनगर

एसएसपी ऑफिस पहुंचा प्रेमी युगल, बोले- परिवार से है जान का खतरा

Highlights: -प्रेमी युगल ने लगभग 3 माह पहले आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह रचाया था -आरोप है कि मामले का पता चलने पर उसके परिजनो ने उसके पति आतिश के साथ मारपीट की

less than 1 minute read

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुज़फ्फरनगर। जनपद में एक प्रेमी युगल ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल ने लगभग 3 माह पहले आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह रचाया था। दरअसल मामला थाना चरथावल क्षेत्र के गांव गुनियजुड्डी का है। जहां युवक आतिश का गांव की ही एक युवती पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिन्होंने लगभग 3 माह पहले आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी।

बताया जा रहा है कि मामले का पता चलते ही युवती के परिजनो इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। इसके चलते मंगलवार को अपने पति आतिश के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची युवती ने बताया कि उसका पिछले लगभग चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों ने इसी वर्ष 26 अगस्त को स्वेच्छा से मुजफ्फरनगर के मौहल्ला आदर्श कालोनी स्थित आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली।

आरोप है कि मामले का पता चलने पर उसके परिजनो ने उसके पति आतिश के साथ मारपीट की। जिससे उसने परिजनों से अपनी और पति की जान को खतरा देख उसने पहले तो डाक के जरिए एसएसपी को सूचना दी। मायके वाले लगातार उसे और पति को जान से मारने और ससुराल वालों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीडिता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी और पति की सुरक्षा की मांग की है।

Published on:
25 Nov 2020 01:40 pm
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो