मुख्य बातें रात के अंधेरे में सड़क किनारे बदहवास हालत में पड़ा था प्रेमी युगल (LOVER COUPLE) प्रेमी युगल ने जहर खाकर किया आत्महत्या करने का प्रयास लोगों ने दोनों को सड़क किनारे पड़ा देख अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक (lover couple) प्रेमी युगल युवक-युवती को (ROAD SIDE) सड़क किनारे पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पास के (HOSPITAL) अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी हालत नाजुक देख मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने युवक- युवती के परिजनों को मामले की जानकारी दी।
देर रात बदहवास हालत में सड़क किनारे पड़ा था प्रेमी युगल
दरअसल मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली बाईपास का है। जहां शनिवार रात एक व्यक्ति ने देर रात पुलिस को सूचना दी थी कि सड़क किनारे एक युवक व युवती बदहवास हालत में पड़े हुए हैं। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के वहलना पुलिस चौकी प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रेमी युगल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जिला चिकित्सालय में उनकी हालत को गंभीर देखते हुए। डॉक्टर ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। बताया जा रहा कि यहां दोनों जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसे उनकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान राहगीर ने उन्हें बदहवास हालत में पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।
पुलिस ने दोनों की पहचान कर परिजनों को दी सूचना
पुलिस ने पूछताछ के आधार पर प्रेमी युगल की पहचान की। इसमें युवक ने अपना नाम नवीन पुत्र बरथरी निवासी मोहल्ला मूरश्याम जिला पानीपत बताया। जबकि महिला खटीक बस्ती जिला पानीपत की रहने वाली बताई गई है। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों से संपर्क किया गया। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि वह लड़की को भी जानते हैं। युवक व महिला प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हुए थे।