मुख्य बातें उधारी के रुपयों को लेकर पड़ोसी प्रधान समर्थकों पर दबाव बनाने का आरोप युवक कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या पिता ने पड़ोसी ग्राम प्रधान पर लगाया बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप पिता की शिकायत पर मामले की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर।सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी में एक घर में उस समय कोहराम मच गया। जब एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मृतक के पिता का आरोप है कि चित्तौड़ा गांव के प्रधान समर्थक ने दो लाख रुपये उधार दिए थे। जिसमें से कुछ पैसे लौटाने के बावजूद भी प्रधान लगातार उस पर दबाव बना रहा था और उसे उसके बेटे के अपहरण की धमकी दे रहा था। जिससे डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठाया।
कुछ समय पहले ही लिए थे रुपये
मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी का है। जहां विपिन पुत्र वीरपाल अपने परिवार के साथ रहता था। रविवार को विपिन ने अपने मकान की ऊपरी मंजिल में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार के लोग विपिन के पास ऊपर पहुंचे, तो विपिन का फांसी पर शव लटका देखकर उनके होश उड़ गये। मृतक के परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, तो थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पिता ने प्रधान के इस दबाव के चलते की आत्महत्या
मृतक विपिन के पिता वीरसेन ने घटना के जिम्मेदार गांव चित्तौड़ा के प्रधान को बताया। मृतक के पिता का आरोप है कि मृतक ने चित्तौड़ा के प्रधान से 2 लांख रुपये उधार लिए थे। जिसमें से कुछ पैसे वापस भी कर दिए थे। मगर प्रधान लगातार उस पर दबाव बना रहा था। आरोपी उसे धमकी दे रहा था कि व उसके पुत्र को उठा लेगा। जिसमें मृतक डिप्रेशन में आ गया। मृतक के पास से 3 पेज का सुसाइड नोट मिला है। वहीं मृतक के पिता आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे है।