मुजफ्फरनगर

पंचायत ने इसलिए युवक के साथ किया एेसा सलूक वायरल हुर्इ वीडियो तो पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने पर पुलिस को मिली थी जानकारी

2 min read
muzaffarnagar
पंचायत ने इसलिए युवक के साथ किया एेसा सलूक वायरल हुर्इ वीडियो तो पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के पश्चित जिले में स्थित मुजफ्फरनगर में एक शख्स ने एेसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।जिसे जानकर कोर्इ भी सहम जाए।इसका पता लगते ही पंचायत ने आरोपी शख्स को थपड़ आैर जूते मारने की सजा सुना दी।वहीं जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची के साथ की थी यह हरकत

मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र का है।जहां गांव जौली एक शख्स आटा चक्की दुकान चलाता है।कुछ दिन पहले ही गांव की एक छोटी बच्ची युवक की दुकान पर तेल लेने गर्इ थी।इसबीच ही मासूम बच्ची को अकेला पाकर आरोपी चक्की मालिक ने उसके साथ गलत हरकत करते हुए छोड़छाड़ शुरू कर दी।जिससे बच्चे ने किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर जाकर अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को बताई।तो पीड़िता के पिता की शिकायत पर गांव में पंचायत बुलाई गई।

पंचायत ने आरोपी को दी एेसी सजा वायरल हुर्इ वीडियो

बच्ची के पिता ने गांव में पंचायत बुला ली।साथ ही बेटी के साथ हुर्इ छेड़छाड़ की शिकायत दी। जिसके बाद पंचायत ने आरोपी युवक को बुलाकर पीड़ित युवती की मां से चार थप्पड़ मारे और पीड़िता के पिता ने भी आरोपी को जूतों से पिटाई की।जिसका पास में ही किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया और यह वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला खुलकर सामने आ गया । वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है

Published on:
08 Jul 2018 02:17 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश