इसके साथ ही बीजेपी ने पश्चिमी यूपी के 19 जिलों के नए प्रभारी घोषित किए हैं। इनमें गौतमबुद्ध नगर के लिए पवन गोयल और बुलंदशहर के लिए ग्रेटर नोएडा के हरीश ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद में पश्चिमी यूपी के संगठन की बैठक हुर्इ। इसमें मंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी में पार्टी से जुड़े कर्इ अहम फैसले लिए गये। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने यूपी के नए जिला प्रभारियों की घोषणा की। इनमें रचना पाल मुरादाबाद, अमित वाल्मीकि मेरठ, संजीव जैन सिक्का हापुड़, डी. के. शर्मा अमरोहा, हरवीर मलिक बागपत, विमल शर्मा मुजफ्फरनगर, अनिल खेड़ा शामली, हरीश ठाकुर बुलंदशहर के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं।