मुजफ्फरनगर

शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी के पति की पत्थर से मार-मारकर कर दी हत्या

आरोपी ने मृतक पर पत्नी को भगाने का लगाया आरोप

2 min read
Muzaffarnagaru
शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी के पति की पत्थर से मार-मारकर की हत्या

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक गांव में एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी के पति की पत्थर से मार-कर हत्या कर दी गई। आरोपी व्यक्ति ने मृतक पर अपनी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भोपा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर तौफीर गांव के निवासी चंद्रपाल की 30 वर्षीय पत्नी ममता अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ तीन साल पहले ओम सिंह नामक शख्स के साथ गांव छोड़कर चली गई। जिसके बाद चंद्रपाल ने पुलिस में अपनी पत्नी के अपहरण की शिकायत की। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। कुछ समय पहले ही चंद्रपाल को पता चला की उसकी पत्नी रुड़की में ओम सिंह के साथ रह रही है तो उसका माथा ठनका। चंद्रपाल को ये नागवार गुजरा की उसकी पत्नी किसी दूसरे के साथ रह रही है।

कुछ दिन बाद आरोपी चंद्रपाल को पता चला की ओम सिंह गांव आ रहा है। जिसके बाद शक्रवार को ओम सिंह बैंक के कुछ काम से बाहर गया। तभी पहले से घात लगा कर बैठे चंद्रपाल उसके पिता समेत पांच लोगों ने बस स्टैंड पर ईट-पत्थर से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर लहूलुहान कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वहीं पुलिस ने मौके से चंद्रपाल और उसके पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक के भाई का कहना है कि चंद्रपाल अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। जिसके बाद दोनों अलग हो गए। उसके बाद ही उसके भाई ओम सिंह ने ममता से शादी कर ली।

Published on:
14 Jul 2018 02:46 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा