मुजफ्फरनगर

VIDEO: सिनौली के बाद अब इस गांव में खुदाई के दौरान मिली ये चीजें, देखकर लोग रह गए दंग

ईंट पथाई के लिए हो रही थी मिट्टी की खुदाई। अचानक निकले लगे मटके।

2 min read
bones spot
सिनौली के बाद अब इस गांव में खुदाई के दौरान मिली ये चीजें, देखकर लोग रह गए दंग

शामली। पश्चिमी यूपी के बागपत जनपद के सिनौली गांव में कुछ दिन पूर्व ऐतिहासिक तत्व मिले थे, जिससे बागपत का सिनौली गांव देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था। खुदाई के दौरान सिनौली गांव में एक खेत से महाभारत कालीन रथ व तलवारें मिली थीं। जिसके बाद सोमवार को जनपद शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भिक्का माज़रा में भी भट्टे की ईंट पथाई के लिए मिट्टी खुदाई के दौरान सैकड़ों हड्डियां व मटके मिले हैं। जिनके अंदर से मानव हड्डियां मिली हैं।

खुदाई के दौरान 30 फुट गहरे गड्ढों में मिली हड्डियां व मटके क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि खुदाई में मिली हड्डियां व मटकों का सम्बन्ध किससे है, अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है। वहीं ग्रामीण व एसपी शामली का कहना है कि मटकी में मिली हड्डियां पुराने समय की प्रतीत हो रही हैं। इस पूरे मामले की जानकारी फोरेंसिक टीम को दे दी गयी है।

दरअसल मामला जनपद शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के भिक्का माज़रा गांव का है। जहां पर भट्टे की ईंट पथाई के लिए मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। अचानक खुदाई के दौरान मिट्टी में दबी हड्डियां व मटके निकल आए। खुदाई कर रहे मजदूरों ने जब मटके के अन्दर देखा तो उसमें हड्डिया भरी हुईं थीं। उसके बाद एक के बाद एक मटके मिलते रहे। खुदाई के दौरान मिले इन मटकों की संख्या सैंकड़ों में हैं। सभी मटकेनुमा हण्डियों में हड्डियों के टुकडे मिले हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने खुदाई का काम बन्द करा दिया है और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
02 Jul 2018 09:11 pm
Published on:
02 Jul 2018 09:08 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा