28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: गांव की लड़की ने पूरे विश्व में बजाया भारत का डंका, इस खेल में दिलाया गोल्ड मेडल

गांव की बेटी की उपलब्धि पर झूम उठा सारा गांव। इस तरह किया जोरदार स्वागत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 Jul 2018, 8:40 PM IST

Shooter Anshika

गांव की लड़की ने पूरे विश्व में बजाया भारत का डंका, इस खेल में दिलाया गोल्ड मेडल

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में अपने गांव मुहम्मदपुर खुड़लिया पहुंची गोल्ड मेडल विजेता अंशिका का ग्रामीणों ने ढोल बजा कर जोरदार स्वागत किया। दरअसल हापुड़ 19 वर्षीय बेटी अंशिका ने भारत को निशानेबाजी में 15वां स्वर्ण पदक दिलाया। अंशिका के गांव सहित हापुड़ जनपद में खुशी की लहर है। ग्रामीण ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व ढोल बजाकर मनाया जश्न। जर्मनी के सुहल में जूनियर निशानेबाजी विश्व कप के आखिरी दिन भारत पांच स्वर्ण समेत कुल आठ पदक जीतकर 61 देशों के प्रतिभाग वाले टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के मुहम्मदपुर खुड़लिया में जन्मीं अंशिका ने भी इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। अंशिका की इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव व जनपद सहित सभी देशवासियों को इस पर नाज है।

यह भी पढ़ें-आईटीबीपी में तैनात जवान इस तरह अरुणाचल में हो गया शहीद हजारों नम आंखों ने दी विदाई

यह भी पढ़ें-मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग के लिए बेटे को भेजा था मलेशिया, अब शव लाने के लिए विदेश मंत्री से गुहार लगा रहा परिवार

आप को बता दें कि अंशिका का पुश्तैनी गांव हापुड़ का मुहम्मदपुर खुड़लिया है, जहां अंशिका के गांव में आने पर ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व ढोल बजाकर जश्न मनाया। अंशिका के पिता सतेंद्र कुमार अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हैं। सतेंद्र कुमार को अर्जुन पुरुस्कार से सम्मनित भी किया जा चुका है। साथ ही सतेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों के लिए गांव खुड़लिया में एक-एक शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी भी शुरू की हुई है। जिसमें कोई भी अपना रजिस्ट्रेशन कराकर प्रैक्टिस कर सकता है। अंशिका ने इस जीत का श्रेय अपने परिवार को दिया। साथ ही आगे और ज्यादा मेहनत करके देश का नाम ऊंचा करने की बात कही।

यह भी देखें-मेट्रो की सुरक्षा में लगी सेंध, ट्रैक पर युवती का विडियो हुआ वायरल

यह भी देखें-यूपी के इस भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

हापुड़ की इस बेटी का सैनिक संस्था द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बेटी द्वारा 15वां गोल्ड मेडल जीतने पर ग्राम वासियों में खुशी की लहर है। वहीं अंशिका के गांव और परिवार में लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे है। अंशिका का परिवार फिलहाल ग्रेटर नोएडा में रह रहा है। अंशिका के पिताजी और छोटा भाई आयुष खुद निशानेबाज हैं। हापुड़ के खुडंलिया गांव में शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी है, जिसमें गांव के ही बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है। इससे गांव के और भी बच्चे स्पोर्ट्स में आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन कर सकें।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग