मुजफ्फरनगर

राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने खोल दी भाजपा सरकार के मिशन 2019 की पोल, हाईकमान की टेंशन बढ़ी

राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले- सरकार को उल्टा पड़ गया भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को छोड़ना और एससी-एसटी एक्ट का दांव

2 min read
राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने खोल दी भाजपा सरकार के मिशन 2019 की पोल, हाईकमान की टेंशन बढ़ी

मुजफ्फरनगर. हमेशा से अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले भारतीय सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कैबिनेट राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को जनपद मुज़फ्फरनगर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस पर अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और भाजपा पर कई निशाने साधे उन्होंने नेताओं को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि नेता ही देश में सारे फसाद की जड़ हैं। नेता सुधर जाएं तो सब सुधर जाएंगे। वहीं भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक दांव है, जो भाजपा के लिए उल्टा पड़ गया है। जैसे एससी-एसटी एक्ट का दांव भी उल्टा पड़ गया है।

ये भी पढ़ें

8वीं की छात्रा को किराएदार के किशाेर बेटे ने बनाया गर्भवती, ऐसा खुला राज

दरअसल, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। जहां उन्होंने पहले अपने विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उसके बाद पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश को तीन भागों में बांटा जाना चाहिए और जरुरत पड़े तो चार भागों में भी प्रदेश को बांट सकते हैं, तभी विकास हो पाएगा। वहीं शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा की पार्टी और मोर्चा बनाना तो बहुत आसान है, लेकिन संगठन बनाना बहुत मुश्किल है। शिवपाल जी पहले सर्टिफिकेट तो हासिल करें कि चुनाव आयोग चुनाव लड़ने पर अपनी मुहर लगाता है या नहीं। वहीं सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी और भाजपा के गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि अमित शाह जी से 2024 तक उनकी पार्टी से समझौता हुआ है और तब तक वे भाजपा के साथ हैं। उन्होंने SC /ST एक्ट पर दो टूक कहा कि हम मायावती और लोकसभा से पारित अध्यादेश और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आपने पहला नेता देखा होगा जो सरकार में मंत्री होने के बावजूद अपनी ही सरकार की गलत नीतियों का विरोध करता है।

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक दांव है, जो भाजपा के लिए उल्टा पड़ गया है। जैसे एससी-एसटी एक्ट का दांव उल्टा पड़ गया है। उन्होंने कहा भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बड़ी पार्टी है, बड़े लोग हैं। एक दिन बरेली में एक नेता का बयान था कि हिंदू खतरे में है, लेकिन जब देश में मुगलों का शासन था तब हिंदू खतरे में नहीं था और आज हिंदुओं का शासन है और आज हिंदू खतरे में हैं। हम साथ-साथ हैं और हमें कह रहे हैं कि हिंदू खतरे में है तो यह गंभीर विषय है। विभागों में भ्रष्टाचार के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इंजन सभी पुराने हैं। केवल ड्राइवर बदले हैं नेता ही इस देश के सारे फसाद की जड़ हैं। नेता सुधर जाएं तो सब सुधर जाएंगे। आपने अपने जिले में ही देखा होगा कि अगर एक नेता सही सिफारिश करता होगा तो दूसरे गलत। इसलिए अगर नेता सुधर जाएं तो पूरा देश सुधर जाएगा।

ये भी पढ़ें

भाजपा सांसद के भाई ने जबरन मुंडवाया सैकड़ों छात्रों का सिर, विरोध करने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Published on:
17 Sept 2018 09:41 am
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो