मुजफ्फरनगर

विदेशी महिला टेनिस खिलाड़ियों पर प्रैक्टिस के दौरान इन्होंने किया हमला, देखें वीडियो-

आईटीएफ (ITF) लंदन की ओर से मुजफ्फरनगर में टेनिस महाकुंभ का आयोजन
2 min read
muzaffarnagar
विदेशी महिला टेनिस खिलाड़ियों पर प्रैक्टिस के दौरान इन्होंने किया हमला, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर. आईटीएफ (ITF) लंदन की ओर से मुजफ्फरनगर में टेनिस महाकुंभ का आयोजन किया जाना है, जिसको लेकर इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान व रसिया के अलावा भारत के खिलाड़ी मुजफ्फरनगर पहुंच चुके हैं। बता दें कि 10 नवंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में विदेशी के साथ भारतीय टेनिस खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं। इस आयोजन की शुरुआत से पहले ही व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, यहां पहुंची विदेशी खिलाड़ियों की नींद मच्छरों ने उड़ा दी है। कोर्ट में अभ्यास करने पहुंची देशी-विदेशी महिला खिलाड़ी मच्छरों की भिनभिनाहट से परेशान हैं। मच्छरों के आतंक से घबराई खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत आयोजन समिति से की है। शिकायत मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अानन-फानन में नगर स्वास्थ्य अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टेनिस कोर्ट के साथ होटल में फॉगिंग कराई।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) लंदन द्वारा मुजफ्फरनगर में 10 नवंबर से भावना स्वरूप मेमोरियल आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन हाे रहा है। इस टूर्नामेंट में विदेशी के साथ भारतीय टेनिस खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं। गुरुवार शाम करीब पांच बजे तक 19 खिलाड़ी शहर पहुंच गए। इनमें इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान व रसिया के अलावा भारत के खिलाड़ी भी शामिल हैं। पहले दिन ही खिलाड़ियों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ा। विदेशी खिलाड़ी कोसेना पलकीना, अलबिना खबुबीलीना, अन्ना मखोरकिना व अल्दला को मच्छरों ने परेशान कर दिया। जैसे ही वे कोर्ट पर प्रैक्टिस करने पहुंची तो खिलाड़ियों को मच्छरों ने खासा तंग किया। इसको लेकर खिलाड़ियों ने आयोजन समिति से शिकायत की। इसके बाद आनन-फानन में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नगरपालिका की टीम ने सर्विस कोर्ट के साथ जहां-जहां खिलाड़ी ठहरे हैं, वहां पर फाॅगिंग की। इसके बाद खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी ने बताया कि खिलाड़ियों की शिकायत को देखते हुए अब रोजाना शाम को खिलाड़ियों के रूम, कोर्ट में मच्छरों को मारने की दवा का छिड़काव किया जाएगा।

Published on:
09 Nov 2018 01:01 pm
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप