मुजफ्फरनगर

यूपी में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

जेल से जमानत पर बाहर आए मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी का गोली लगा शव मिला
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 12:38 PM IST
muzaffarnagar
यूपी में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर. गांव कुटबा में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक दंगा आरोपी दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों गोली लगने से मौत होने की खबर क्षेत्र में फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर की। बताया जा रहा है कि मृतक पर मुजफ्फरनगर में हुए 2013 के दंगे का मुकदमा दर्ज था, जो कि जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है, वहीं कुछ ग्रामीण इसे हत्या का मामला बता रहे हैं, क्योंकि मृतक के शव के पास कोई हथियार पुलिस ने बरामद नहीं किया है।

मामला थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबा का है। जहां शनिवार को गांव निवासी दलित युवक रामदास उर्फ काला पुत्र खजान का गोली लगा शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक राम दास उर्फ काला के खिलाफ 2013 में मुजफ्फरनगर में हुए दंगे का मुकदमा दर्ज था। जिसमें वह जेल चला गया था और फिलहाल जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। रामदास की मौत के बाद उसके घर पर ग्रामीणों और पुलिस का जमावड़ा लग गया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है।

वहीं ग्रामीण इसे हत्या करार दे रहे हैं, क्योंकि मृतक के पास से पुलिस को कोई हथियार भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से थाने में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। मामला मुजफ्फरनगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के पड़ोसी गांव का है, जिस वजह से पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों में गांव कुटबा कुटबी में 8 लोगों की हत्या हुई थी, जिसमें कई दर्जन लोग नामजद थे और उसी दंगे के मामले में मृतक रामदास उर्फ काला के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज था।

Updated on:
11 Nov 2018, 12:38 PM IST
Published on: