मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar: मुस्लिम लड़का हिंदू लड़की इंस्टग्राम से दोस्ती, यौन शोषण और लव जिहाद, जानें पूरी दास्तां

Muzaffarnagar Love Jihad News: हरियाणा की निवासी लड़की का आरोप है कि एक मुस्लिम लड़के ने सोशल मीडिया पर नाम बदलकर उससे दोस्ती की और एक वर्ष तक उसका रेप करता रहा।

less than 1 minute read

Muzaffarnagar Love Jihad News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर एक मुस्लिम लड़का अपना नाम और धर्म छिपाकर पहले इंस्टग्राम पर हिन्दू लड़की से दोस्ती की और फिर एक साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। शनिवार 18 मई की सुबह पीड़िता ने मुजफ्फरनगर एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करा न्याय की मांग की है।

हरियाणा की लड़की और यूपी का लड़का

पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी लड़के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हरियाणा के जींद जिले की निवासी युवती का आरोप है कि मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव संधावली निवासी एक मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम पर कमल नाम से उससे दोस्ती कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जबकि हकीकत में उस लड़के का असली नाम कामिल है। आरोप है कि लड़के ने लड़की को शादी करने का झांसा देकर कई वर्षों तक उसका यौन शोषण किया।

लड़की पर बनाया धर्मपरिवर्तन का दबाव?

लड़के ने लड़की का अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडियापर डालने की भी धमकी दी है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि पिछले कई महीनों से कामिल और उसके परिवार वाले उस पर जबरन धर्मपरिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। 

मामले के जांच के लिए टीम गठित 

पुलिस ने इस मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि हरियाणा की पीड़ित एसएसपी ऑफिस में अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी। इसे देखते हुए जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Published on:
19 May 2024 09:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर