मुजफ्फरनगर

Video: युवक के सीने पर यह निशान देखकर पता चला उसकी घिनौनी हरकत का

मुजफ्फरनगर के थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिला मासूम सोमवार को संदिग्‍ध परिस्तिथियों में लापता हो गया था 10 साल का बच्‍चा पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही युवक को लिया था हिरासत में
2 min read
muzaffarnagar
Video: युवक के सीने पर यह निशान देखकर पता चला उसकी घिनौनी हरकत का

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ी राजपुतान में मंगलवार को एक 10 साल का बच्‍चा बेहोशी की हालत में मिला है। वह सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस ने खून से लथपथ बेहोशी में पड़े बच्‍चे को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

चप्पल से पता चला मासूम का

थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ी राजपुतान निवासी प्रदीप का बेटा आदित्य सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वह कक्षा चार में पढ़ता है। रात को परिजनों ने थाने में आदित्य की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने गांव निवासी विनीत को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को एक ग्रामीण भैंसी बुग्गी लेकर मेरठ के दौराला के गांव कैली में बंद पड़े भट्टे के पास से गुजर जा रहा था। इस बीच उसने मासूम की चप्पल पड़ी देखी।

जिला चिकित्‍सालय में कराया भर्ती

इसके बाद ग्रामीण ने झाड़ियों में जाकर देखा। वहां आदित्य बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसने गांव में पहुंचकर इसकी जानकारी प्रदीप को दी। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने झाड़ियों में खून से लथपथ पड़े आदित्य को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। आदित्य के सिर और गर्दन में चोट के निशान हैं। होश में आने पर आदित्य ने परिजनों को चचेरे भाई विनीत पुत्र धीर सिंह का नाम बताया।

हत्‍या के इरादे से किया था अपहरण

सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि विनीत ने आदित्य की हत्या करने के इरादे से उसका अपहरण किया था। विनीत ने आदित्य के सिर पर ईंट से कई प्रहार किए। आरोपी आदित्य को मरा हुआ समझकर झाड़ियों में डालकर घर जाकर सो गया था। बुधवार को परिजन व ग्रामीण थाने में पहुंचे। उन्‍हाेंने सीओ से आरोपी को जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने आदित्य के भाई सुमित की ओर से विनीत के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ऐसे हुआ शक

पुलिस ने आदित्य के अपहरण के शक में विनीत को सोमवार रात में ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस को विनीत के सीने पर नाखून के निशान मिले थे। यह देखकर पुलिस को शक हो गया था कि विनीत ने ही आदित्य के साथ अनहोनी की है, लेकिन वह गुमराह करता रहा। आदित्य ने होश आने पर विनीत का ही नाम बताया। हालांकि, अभी इस वारदात के पीछे कोई वजह नहीं बताई गई।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Published on:
06 Jun 2019 03:59 pm
Also Read
View All
6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर