मुजफ्फरनगर

सरेबाजार बारात में हुआ कुछ ऐसा कि बग्गी से उतरकर रफूचक्कर हो गया दूल्हा

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों में ही चले लात-घूंसे
2 min read
muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में रविवार को बारात में उस समय भगदड़ मच गई, जब बाराती डीजे पर नाच रहे थे। उस समय शराब के नशे में धुत बारातियो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस कहासुनी में बाद में जमकर लात-घूंसे चले। इससे शादी के रंग में भंग पड़ गया। सरे बाजार बारातियों में आपस मे मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई बारातियों को मामूली चोटें भी आई हैं। लात-घूंसों को चलते देख दूल्हा बग्गी से उतरकर भाग खड़ा हुआ। सूचना मलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मामला शांत हो चुका था।

यह भी पढ़ें: UP Board Exam result: जब ईंट भट्टे में काम करने वाले मजदूर की बेटी को १२वीं में मिले 54 % नंबर, इसके बाद जो हुआ...

डीजे पर डांस करने को लेकर भिड़े बाराती

दरअसल, मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में हरिद्वार के थाना खानपुर के ग्राम मांडा बेल्ला से संजय की बारात आई थी। दोपहर करीब 4 बजे चढ़त के दौरान डीजे पर डांस करते समय किसी बात को लेकर बारातियो में आपस में ही विवाद हो गया। शराब के नशे में धुत बारातियो में जमकर लात-घूंसे चले। सरे बाजार बस स्टैंड पर लात-घूंसे चलने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है की इस घटना में कई बारातियों को चोटें भी आई हैं। मामला बिगड़ते देख दूल्हे राजा बग्गी से उतरकर चुपचाप भाग खड़े हुए। चरथावल पुलिस के मौके पर पहुंचने से मामला शांत हो चुका था।

रिश्तेदारों में विवाद होने की वजह से नहीं मिली तहरीर

घटना के बारे में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना पर पहुंची थी मगर तब तक मामला शांत हो चुका था। आपस में रिश्तेदारों में विवाद होने की वजह से थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
30 Apr 2018 09:37 am
Also Read
View All
6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर