मुजफ्फरनगर

लोगों को बीमारी मुक्त बनाने के लिए किया जाएगा बड़ा काम, माथापच्ची में जुटे अफसर

जिलेभर में लगाया जाएगा दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला स्वास्थ्य मेले में सभी प्रकार का चेकअप होगा फ्री
2 min read
muzaffar_1.png

मुजफ्फरनगर. जिला कलेक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने स्वास्थ्य विभाग और स्कूल प्रबंधकों के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे देशभर में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले को लेकर मंत्रणा की गई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्कूलों के प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर लोकवाणी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने स्वास्थ्य विभाग एवं स्कूलों के प्रधानाचार्य के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन 23 से शुरू होकर 24 को समापन होगा। इस दौरान हर तरह की बीमारी का इलाज किया जाएगा। बताया जाता है कि इस बैठक में इन सभी बातों पर चर्चा की गई।

इस मौके पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह हमारे जनपद में ही नहीं, बल्कि सभी जनपद में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाना है। इसमें हम एक मेला लगाकर उसमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराकर आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जागरूक करेंगे और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे और उसमें सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं चाहे वह आयुर्वेद, होम्योपैथिक और एलोपैथी जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

यह स्वास्थ्य मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित होगा। इसमें सभी प्रकार की मुफ्त जांच रहेगी, सारे चेकअप किए जाएंगे, उनको 5 दिन का चेकअप के बाद जो निकल जाएंगे उनकी दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएगी इस तरह से रोज एक संपूर्ण मिला रहेगा जिसमें सभी प्रकार की लोगों की जांच उनके निदान के बारे में उनके दवाइयां और सभी प्रकार का प्रचार-प्रसार भी रहेगा। यहां बताया जाएगा कि किसके बारे में आपको जानकारी लेनी है, कौन सी बीमारी में क्या रोकथाम करनी है, यह सब चीजों के बारे में मेला लगाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई थी। इसीलिए सभी विभाग के लोगों को बुलाया था। उनसे संबंधित तैयारियों को समय पूर्व पूरा करने की अपील की गई है। यह मेला 2 दिन का है, यह 23 और 24 नवंबर का यह जीआईसी मैदान में होगा।

Published on:
11 Nov 2019 07:51 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी