3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने ऐसे चोर गिरोह को किया गिरफ्तार, जिसकी सच्चाई आपके उड़ा देगी होश

शहर कोतवाली पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी किए गए भारी मात्रा में जेवरात बरामद चोर खास तौर से सोने-चांदी के जेवरात व लैपटॉप पर कर देते थे हाथ साफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 11 Nov 2019, 6:53 PM IST

ghaziabad.png

गाजियाबाद. थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर चोरों को धर दबोचा । पुलिस को इनके कब्जे से हाल में ही बंद मकानों में की गई चोरी के दौरान चुराए गए सोने और चांदी की बड़ी मात्रा में जेवरात और लैपटॉप के अलावा अवैध हथियार भी बरामद किए हैं । पुलिस के अनुसार इनका एक बड़ा गैंग है, जो कि दिल्ली-एनसीआर में बंद मकानों की रेकी करने के बाद ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था। इनके गैंग में कई और लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल वे सभी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी सिटी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि इन दोनों से पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ के बाद पता चला कि हाल में ही 2 चोरियां इस गैंग के द्वारा ही की गई थी । इनके कब्जे से चोरी किए गए बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, 3 लैपटॉप और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं । उन्होंने बताया कि इस गैंग के सदस्य पहले बंद मकानों की रेकी किया करते थे । उसके बाद मौका पाते ही मकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। एसपी सिटी ने बताया कि यह गैंग बेहद शातिर किस्म का है। अभी इनके द्वारा की गई कई चोरियों का खुलासा हो चुका है और इनके इस गैंग में इनके अभी चार अन्य साथी भी शामिल हैं, जो कि अभी फरार हैं । उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी सिटी ने बताया कि यह गैंग खासतौर से लैपटॉप और सोने-चांदी के जेवरात पर ही ज्यादा हाथ साफ किया करता था । यदि इन्हें मोबाइल मिलता था तो उसे छोड़ दिया करते थे, क्योंकि इन्हें डर रहता था कि कहीं मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया तो इनके इस गैंग का पर्दाफाश हो जाएगा। हालांकि इन्होंने बेहद शातिराना अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन इस बार कोतवाली पुलिस द्वारा उन्हें धर दबोचा गया है । दोनों शातिर चोरों ने कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना भी स्वीकार किया है।