मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर: गन्ना किसान ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव

Highlights दाेपहर के समय घर से निकले किसान ने खेत में खड़े अमरूद के पेड़ पर लटककर जान दे दी। ग्रामीण और परिजनों ने घटना के लिए चीनी मिल काे जिम्मेदार ठहराया है।  

2 min read
farmer.jpg
farmer

मुजफ्फरनगर. थाना भौंरा कला क्षेत्र के कस्बा सिसाैली में एक किसान ने खेत में ही पेड़ से लटककर ( Suicide ) आत्महत्या कर ली। माैके पर पहुंची पुलिस काे परिवार और अन्य किसानों ने शव नहीं उठाने दिया। घटना काे लेकर गुस्साए लाेगों ने किसान के परिवार काे मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

सिसाैली कस्बे के रहने वाले किसान ओमपाल की उम्र करीब 50 साल थी। बताया जाता है कि गन्ने की फसल खेत में खड़ी थी और चीनी मिल से पर्ची नहीं आ रही थी। किसान का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी काे लेकर किसान और उनका परिवार तनाव में भी था। माना जा रहा है कि इसी तनाव में किसान ने आत्महत्या की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणाें का पता लगाने की काेशिश की जा रही है।

परिजनाें ने बताया कि, गुरुवार दाेपहर करीब दाे बजे पर्ची का इंतजार करके ओमपाल अपने खेत में गया था। खेत में जब उसने गन्ने की खड़ी फसल काे देखा ताे उससे रहा नहीं गया। खेत में ही खड़े अमरूद के पेड़ से लटककर किसान ने जान दे दी। इस घटना पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। माैके पर पहुंचे एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र और सीओ फुगाना सोमेंद्र नेगी का किसानों ने विराेध किया।

प्रशासन पर आराेप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन घटना काेई दूसरा रूप देने की काेशिश कर सकता है। किसानों ने साफ कह दिया कि, किसान ओमपाल की माैत के लिए चीनी मिल जिम्मेदार है। देर रात तक ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के बीच गरम माहाैल में वार्ता का दाैर चल रहा था। अधिकारी ग्रामीणों ( कस्बावासियों) काे समझाने की काेशिश में लगे हुए थे।

Updated on:
04 Jun 2020 08:22 pm
Published on:
04 Jun 2020 08:20 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा