मुजफ्फरनगर

Video: Muzaffarnagar में डरे हुए हैं किसान, जानिए क्‍यों

Highlights थाना काकरोली क्षेत्र के गांव दौलतपुर का मामला खेत में काम कर रहे किसानों में फैली दहशत डर से खेतों में नहीं जा पा रहे हैं किसान

less than 1 minute read
vlcsnap-2020-01-07-13h50m09s996.png

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना काकरोली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में तेंदुए की दहशत है। सोमवार को यहां जंगल में तेंदुए ने कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। कुत्ते के अवशेष देखते ही खेत में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

वन विभाग को नहीं मिला तेंदुआ

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तेंदुए (Leopard) की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर के जंगल में रविवार (Sunday) रात ग्रामीण को तेंदुआ दिखाई पड़ा था। ककरौली पुलिस व वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश की किन्तु कुछ पता नहीं चल सका।

कुत्‍ते को बनाया शिकार

सोमवार सुबह दौलतपुर के जंगल में गन्ने के खेत में कुत्ते का क्षत-विक्षत शव मिला। बताया जा रहा है कि उसे तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। खेत में काम कर रहे किसान तेंदुए के खौफ के चलते घर लौट गए। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा शबी हैदर, वन रक्षक सुनील कुमार ने तेंदुए के पदचिन्हों के सहारे तलाश की। गुलशेर का कहना है कि तेंदुए की डर से किसान खेत में नहीं जा पा रहे हैं। इस वजह से उनकी फसल पर असर पड़ रहा है।

Updated on:
07 Jan 2020 02:12 pm
Published on:
07 Jan 2020 02:09 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा