मुजफ्फरनगर

मदरसे में ‘हैवानियत’, 70 साल के मौलाना ने 11 साल के बच्चे से किया कुकर्म; वीडियो वायरल

Maulana Arrested Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में एक घिनौनी करतूत सामने आई है। यहां एक मदरसे में 70 साल के मौलाना ने 11 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया।
2 min read
Feature image
मौलाना ने 11 साल के बच्चे से किया कुकुर्म, PC- Patrika

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मदरसे में 70 वर्षीय मौलाना इकबाल ने 11 साल के मासूम के साथ कुकर्म किया। इस घिनौनी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ईद के रात की बताई जा रही घटना

यह घटना 21 मार्च (ईद की रात) की बताई जा रही है। वायरल वीडियो (1 मिनट 59 सेकंड) में आरोपी मौलाना बच्चे के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बच्चा विरोध कर रहा है, लेकिन आरोपी जबरदस्ती कर रहा है। जब यह वीडियो पीड़ित के परिजनों तक पहुंचा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सालों से चल रहा था शोषण का खेल

पीड़ित बच्चे ने परिजनों को आपबीती सुनाते हुए बताया कि मौलाना की यह दरिंदगी नई नहीं थी। यह खेल काफी दिनों से चल रहा था। मौलाना उर्दू पढ़ाने के बाद बच्चे को साफ-सफाई या किसी काम के बहाने रोक लेता था। कुकर्म के बाद मौलाना मासूम को धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी पिछले 40 साल से उसी मदरसे में धार्मिक शिक्षा दे रहा था, जबकि बच्चा पिछले 5 साल से वहां पढ़ने जा रहा था।

POCSO एक्ट में आरोपी के खिलाफ हुई कार्रवाई

परिजनों की तहरीर और वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मौलाना इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुष्टि की है कि वीडियो में अपराध स्पष्ट दिख रहा है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए ठोस पैरवी की जाएगी।

एसपी आदित्य बंसल ने बताया कि वीडियो में मौलाना इकबाल छात्र के साथ दुष्कर्म करता पाया गया है। वीडियो में मौलाना न्यूड दिखाई दे रहा है। हमने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Updated on:
23 Mar 2026 02:17 pm
Published on:
23 Mar 2026 02:17 pm