मुजफ्फरनगर

VIDEO: 9 घंटे से चल रहा था हंगामा, SSP ने पहले जोड़े हाथ, फिर दिखाया सिंघम अंदाज और एक मिनट में सब शांत

Muzaffarnagar News: एक मूर्ति लगाने के लिए हो रहे विवाद में एसएसपी की एंट्री का वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
Muzaffarnagar SSP
Muzaffarnagar News: ग्रामीणों को समझाते एसएसपी संजीव

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के रोनी हरजीपुर गांव में स्कूल के अंदर सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार को इसके लिए दिनभर हंगामा हुआ और शाम होते-होते कई राजपूत बाहुल्य गांवों के लोग रोनी हरजीपुर पहुंच गए। रात में करीब 10 बजे एसएसपी और डीएम गांव में पहुंचे। इसके बाद एसएसपी ने माइक लेकर पहले तो हाथ जोड़ते हुए अपील की लेकिन फिर कुछ ऐसा कहा कि सब शांत हो गए और विवाद खत्म हो गया।


एसएसपी बोले- क्या कानून नाम की कोई चीज नहीं होगी?
गांव पहुंचे एसएसपी संजीव सुमन का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो कह रहे हैं कि धीरसिंह सबके पूजनीय हैं, वो किसी एक जाति या क्षेत्र के नहीं हैं। सबके हैं और पूरे देश के हैं।आखिर उनकी प्रतिमा से विरोध किसको है? लेकिन क्या कोई कहेगा कि बीच सड़क प्रतिमा लगानी है तो इसको माना जा सकता है। इस देश में कोई कानून है कि नहीं है, ये तो हमको तय करना पड़ेगा। या तो कहिए अभी कि कोई कानून-वानून नहीं सब खत्म है। फिर जहां मर्जी वो करिए। क्या सब बस हमारी थू-थू करवाना चाहते हैं। अगर नहीं तो फिर इस प्रतिमा को जिम्मेदार लोग हाथ लगाइए और वहीं रखिए, जहां की अनुमति है।


क्या है पूरा मामला
मुजफ्फरनगर के चरथावल के गांव रोनी हरजीपुर में धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। 12 जून को प्रतिमा का अनावरण होना था। प्रतिमा स्कूल में लगा दी घई तो स्थानीय पुलिस ने जेसीबी से प्रतिमा हटवाने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीणों ने विरोध किया। इस पर देर शाम तक तनातनी चलती रही। आखिरकार देर रात मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर मामला खत्म किया।

Updated on:
10 Jun 2023 03:35 pm
Published on:
10 Jun 2023 03:31 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश