Sanjeev Jeeva Murder case: लखनऊ में बुधवार को अदालत में पेशी के दौरान गैंगेस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या कर दी गई। वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने कोर्ट रूम के दरवाजे पर ही संजीव जीवा को गोली मार दी। संजीव जीवा मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। मुजफ्फरनगर के लोगों को इस मर्डर ने शहर की अदालत में 2015 में हुए विक्की त्यागी मर्डर की याद दिला दी। लखनऊ में जिस तरह से संजीव का मर्डर हुआ, उसमें विक्की त्यागी मर्डर की स्क्रिप्ट को ही दोहराया गया है।