मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़े 75 लाख रुपए

Highlights सऊदी अरब से भेजी गई थी नगरी चरथावल पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से बरामद किया रुपयों से भरा बैग
2 min read
police_1.jpg
police

सहारनपुर। साधारण चेकिंग के दौरान चरथावल पुलिस ने शिफ्ट डिजायर कार से 75 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस को देखकर कार चला रहा युवक फरार हो गया लेकिन पुलिस ने इसी कार में सवार न्यामूं के रहने वाले नाजिम नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

प्रथम दृष्टया यही बताया गया है कि यह रकम सऊदी अरब से भारत भेजी गई थी। आयकर विभाग की टीम भी अब इस पूरे मामले की जांच में लग गई है। घटना शनिवार की है चरथावल थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में लाखों रुपए की नगदी लाई जा रही है।

इस सूचना पर पुलिस ने कार को रुकवा कर चेक किया तो कार में रुपयों से भरा बैग रखा हुआ था। इसमें 75 लाख रुपए कैश था। पुलिस ने इस बैग को अपने कब्जे में ले लिया और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। कार में सवार दो युवकों में से एक पुलिस को देखकर फरार हो गया लेकिन पुलिस ने न्यामू के रहने वाले नाजिम नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि है पैसा कहां से आया था। हिरासत में लिए गए नाजिम ने यही बताया है कि रकम सऊदी अरब से भारत भेजी गई थी। आयकर विभाग की टीम को यह आशंका है कि यह रुपया वायदा कारोबार से जुड़ा हो सकता है पुलिस अब इस रकम से जुड़े सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Published on:
02 Feb 2020 02:28 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी