एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आशीष पिछले कई वर्षों से हथियार की सप्लाई कर रहा है। एसटीएफ डीएसपी अतुल कुमार के अनुसार आशीष कुमार मूल रूप से मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव टिकरी का रहने वाला है। इन दिनों यह उत्तराखंड के रुड़की में सिविल लाइन में रह रहा था। रुड़की से गिरफ्तार करने के बाद आशीष को सहारनपुर एसटीएफ के ऑफिस लाया गया और यहां इससे कुछ देर तक पूछताछ की गई। इसके बाद आशीष को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया।