मुजफ्फरनगर

खाकी का कोई धर्म नहीं होता.. UP Police के इस चेहरे को जरूर देखें, अशफाक के साथ ऐसे मनाई ईद

मुजफ्फरनगर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल ईद के दिन पुलिस ने अशफाक के साथ कुछ इस तरह मनाई ईद बुजुर्ग के परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

2 min read
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर। पुलिस के आपने कई चेहरे देखें हैं,लेकिन बकरीद के मौके पर मुजफ्फरनगर पुलिस का एक और चेहरा देखने को मिला। जहां सभी बकरीद का त्योहार मनाने में व्यस्त थे वहीं मुजफ्फरनगर पुलिस ने ऐसी ईद मनाई जिसने सबकी दिल जीत लिया।

खाकी की इस कदम की अब चारो तरह सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि इससे अच्छी ईद तो हो ही नहीं सकती।

दरअसल मुजफ्फरनगर में तेज तर्रार,मेहनती युवा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के नेतृत्व में जहां मुजफ्फरनगर पुलिस अपराधियों का काल बनी हुई हैं वही आम लोगो की सेवा कर मिसाल भी पेश कर रही हैं। ईद के मौके पर सिखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार सुरक्षा के तहत ड्यूटी पर थे। रात में गश्त पर सड़क पर उन्हें लाचार, बेसहारा, नग्न अवस्था में एक व्यक्ति मिला।

थानेदार ने जब उसे देखा तो गाड़ी रोककर उस बेसहारा व्यक्ति को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। शख्स ने अपना नाम अशफाक बताया। इंस्पेक्टर ने बेसहारा शख्स को साफ-सुथरे कपड़े दिए।

इसके बाद थाने में ही खूब खातिरदारी के साथ अशफाक के साथ ईद मनाई। उसके खाने के लिए मंगवाया और डॉक्टर को बुलाया। वहीं अब पुलिस बुजुर्ग शख्स के परिवार की तलाश में जुटी है। वहीं थानाध्यक्ष के इस कदम की सभी सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि धर्म तो एक ही होता है।

Updated on:
13 Aug 2019 02:29 pm
Published on:
13 Aug 2019 02:26 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा