मुजफ्फरनगर

Exclusive: दवा और जरूरी सामान के बाद अब FIR की भी होम डिलीवरी शुरू

Highlights Muzaffarnagar Police ने शुरू की पहल पुलिस ने Tweet कर दी जानकारी Lockdown का उल्लंघन करने वालों को दी चेतावनी
2 min read
mzn_police.jpg

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अभी तक आपने दवा और जरूरी सामान की होम डिलीवरी सुनी होगी, लेकिन अब पुलिस (Police) ने एफआईआर (FIR) की होम डिलीवरी भी शुरू कर दी है। यह सुनकर भले ही आप चौंक जाएं लेकिन मुजफ्फरनगर पुलिस (Muzaffarnagar Police) ने इस पहल की शुरुआत की है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने अपने ट्वटिर (Twitter) हैंडल पर बाकायदा यह पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

यह लिखा है पोस्ट में

लॉकडाउन के दौरान पुलिस जरूरतमंद लोगों को दवा और राशन पहुंचा रही है। इसके लिए पुलिसकर्मी 24 घंटे पूरी तत्परता से लगे हुए हैं। इसके साथ ही अब मुजफ्फरनगर पुलिस ने एफआईआर की होम डिलीवरी भी शुरू की है। मुजफ्फरनगर पुलिस के ट्वीट के अनुसार, पुलिस को देखकर छुपने वाले या पुलिस के जाते ही बाहर घूमने वाले सचेत हो जाएं। जनपद के लोगों को सूचना दी जाती है कि यदि कोई भी व्यक्ति गलियों या मोहल्लों में लॉकडाउन का उल्लंघन करता है। वह पुलिस को देखकर भाग जाता है या पुलिस के जाते ही घर से घूमने निकलता है।

इस नंबर पर भेजें वीडियो

वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। एफआईआर होम डिलीवरी कर आरोपी के घर पर चस्पा की जाएगी। एफआईआर होने के बाद भी आरोपी लॉकडाउन का उल्लंघन करता है तो पुलिस या लोगों द्वारा भेजी गई वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर उसको गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने जनता से अपील की कि लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की 9690112112 पर शिकायत करें। इस नंबर लोग ऐसे लोगों की वीडियो बनाकर भेजें। उसके आधार पर आरोपी पर कार्रवाई होगी। साथ ही शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Updated on:
03 Apr 2020 04:58 pm
Published on:
03 Apr 2020 04:43 pm