मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर दंगा: संगीत सोम, सुरेश राणा और साध्वी प्राची समेत बीजेपी नेताओं पर दर्ज केस वापस लेगी योगी सरकार

Highlights - मुजफ्फरनगर दंगे में भाजपा विधायकों पर दर्ज केस वापस लेने के लिए योगी सरकार ने दायर की अर्जी - भाजपा विधायकों पर महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने का है आरोप - महापंचायत के बाद ही मुजफ्फरनगर में भड़का था दंगा

2 min read
CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोराना वायरस की तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी जिलों में आईसीयू अस्पताल बनाने के निर्देश दिए।

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार ने भाजपा नेताओं के विरूद्ध मुजफ्फरनगर दंगों (Muzaffarnagar Riots) के केस वापस लेने के लिए याचिका दी है। इनमें भाजपा (BJP) के तीन वर्तमान विधायक भी शामिल हैं। इन नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने नगला मंदोर गांव में सितंबर 2013 में हुई महापंचायत में भड़काऊ भाषण दिए थे। शिखेड़ा थाने में दर्ज इस मुकदमे में शामली के थाना भवन से विधायक सुरेश राणा, सरधना से विधायक संगीत सोम और मुजफ्फरनगर सदर सीट से विधायक कपिल देव अग्रवाल के अलावा हिंदू नेत्री साध्वी प्राची आरोपी हैं।

सरकारी अधिवक्ता राजीव शर्मा का कहना है कि इस मामले में मुकदमा वापस लेने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मुजफ्फरनगर की एडीजे कोर्ट में याचिका लगाई गई है। हालांकि फिलहाल कोर्ट ने इस पर सुनवाई नहीं की है। गौरतलब हो कि 27 अगस्त 2013 को कवाल कांड हुआ था। कवाल गांव में गौरव और सचिन नामक दो युवकों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इन दोनों युवकों पर शाहनवाज कुरैशी नामक युवक की हत्या का आरोप था। गौरव और सचिन की हत्या के उपरांत नगला मंदोर गांव के इंटर कॉलेज में 7 सितंबर 2013 को जाटों की महापंचायत हुई थी।

एफआईआर में ये थे आरोप

महापंचायत के दौरान भाजपा विधायक संगीत सोम, कपिल देव अग्रवाल और सुरेश राणा के अलावा हिंदू नेत्री साध्वी प्राची समेत अन्य के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और एक समुदाय विशेष के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप लगाया था। इस मामले में शिखेड़ा थाना प्रभारी चरण सिंह यादव ने इन सभी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

65 लोगों की मौत, 40 हजार से ज्यादा बेघर

उल्लेखनीय है कि महापंचायत से लौट रहे लोगों पर हमला हो गया था। इसके बाद ही मुजफ्फरनगर में दंगा भड़क उठा था। मुजफ्फरनगर दंगे में 65 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, 40 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 510 केस दर्ज किए थे, जिनमें से 175 केसों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

Published on:
24 Dec 2020 11:58 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा