मुजफ्फरनगर

Video: पूर्व विधायक के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

Highlights दो बार MLA रहे मूलचंद के बेटे की हुई मौत BJP विधायक उमेश मलिक भी पहुंचे मौके पर भाजपा विधायक ने कहा- हत्‍या की गई है

2 min read
vlcsnap-2020-01-23-09h14m06s085.png

मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार (Wednesday) शाम को पूर्व विधायक (MLA) मूलचंद के बेटे को संदिग्‍ध परिस्थितियों में गोली लग गई। इससे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस (Police) महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बुढ़ाना (Budhana) से विधायक उमेश मलिक भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उन्‍होंने आरोप लगाया कि युवक की हत्‍या की गई है।

वसुंधरा कॉलोनी के पास हुई घटना

मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग का है। वहां पॉश कॉलोनी वसुंधरा के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को जिला चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान उपेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। वह पूर्व विधायक मूलचंद का बेटा है। मूलचंद शामली की थानाभवन विधानसभा सीट से विधायक थे।

परिजनों ने नहीं दी तहरीर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विधायक के पुत्र की मौत की खबर सुनते ही बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा (BJP) विधायक उमेश मलिक ने भी मौके पर पहुंच गए। उन्‍होंने मामले की जानकारी ली। फिलहाल युवक के परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस बारे में सीओ सिटी हरीश भदौरिया का कहना है कि युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उसकी पहचान उपेंद्र पुत्र मूलचंद के रूप में हुई है। घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा विधायक उमेश मलिक का कहना है कि मूलचंद से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। वह दो बार विधायक रहे थे। एक बार तो जनता दल से विधायक बने थे। डेढ़ दो साल पहले उनकी मौत हो गई थी। उनके बेटे की हत्‍या कर दी गई है। वहां चार-पांच युवक बैठे थे। पुलिस जांच कर रही है।

Updated on:
23 Jan 2020 03:52 pm
Published on:
23 Jan 2020 09:33 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा